फतेहाबाद

छात्रा के भाईयों ने गलतफहमी में धर्मभाई को पीटा, छात्रा ने पुलिस चौकी में बांधी सबके सामने राखी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
जिले के एक गांव से शहर के कॉलेज में पढ़ने के लिए आने वाली एक छात्रा के साथ बातें करते हुए चलना एक लड़के को काफी भारी पड़ गया। छात्रा के भाईयों ने गलतफहमी के चलते लड़के की जमकर पिटाई की और उसे सरेआम पीटते हुए बस स्टैंड चौकी में ले आए। यहां आने पर पता चला कि पूरा मामला गलतफहमी में हुआ। अब दोनोें पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के गांव से कॉलेज में आने वाली एक छात्रा को एक लड़का कुछ समय से परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने भाईयों को दे दी। शनिवार को उसके भाई आरोपी लड़के को मौके पर पकड़ने के लिए कॉलेज के रस्ते में खड़े थे। इस दौरान छात्रा एक अन्य लड़के के साथ बातचीत करते हुए आती दिखाई दी।
छात्रा के भाईयों ने बिना कुछ सोचे—समझे उस लड़के की पीटाई शुरु कर दी। इस दौरान छात्रा लड़के को छुड़वाने का प्रयास भी करती रही, लेकिन उसके भाई गुस्से से इस कदर पागल हो गए कि वे उसकी बात भी सुनने को तैयार नहीं थे। वे लड़के को पीटते हुए बस स्टैंड चौकी में ले आए।
यहां आने पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाला दूसरा लड़का है, यह लड़का तो उसका धर्मभाई बना हुआ है। लेकिन छात्रा के भाईयों ने सोचा कि ये दवाब या भय से तो ऐसा नहीं कह रही। बाद में छात्रा ने सबके सामने लड़के को राखी बांधकर विश्वास दिलाया कि यह दूसरा लड़का है और गलतफहमी का शिकार बना है।
फिलहाल बस स्टैंड चौकी में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे है। वहीं पुलिस छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले लड़के के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

फतेहबाद ने मारी बाजी,257 गांव हुए पॉलीथिन कूड़ा मुक्त

मोटर व्हीकल एक्ट बिल के विरोध में रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन

दड़ौली के सरकारी टीचर की रामसरा स्कूल में हत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk