हिसार

आदमपुर गौरव : गणतंत्र दिवस की पी.एम. रैली में हिस्सा लेगा आदमपुर का सुशील शर्मा

आदमपुर (अग्रवाल)
गणतंत्र दिवस के मौके पर 28 जनवरी को होने वाली पी.एम. रैली परेड में आदमपुर निवासी सुशील शर्मा भाग लेगा। चंडीगढ़ में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सुशील शर्मा द्वितीय चंडीगढ़ बटालियन में एन.सी.सी. कैड्टस है जो पिछले कई दिनों से दिल्ली में आर.डी.सी. परेड की तैयारियों में जुटे है। आदमपुर दड़ौली रोड पर रह रहे छात्र सुशील शर्मा के पिता रमेश शर्मा ने बताया पी.एम. रैली की परेड में उनके बेटे का चयन होना गर्व की बात है और घर में खुशी का माहौल बना है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

दूरभाष पर छात्र सुशील शर्मा ने बताया कि उसका चयन पी.एम. रैली के लिए हुआ है जो स्पैशल एन.सी.सी. कैड्टस के लिए होती है। यह आर.डी.सी. का ही एक पार्ट है। देशभर में एन.सी.सी 17 डायरैक्टेड में बंटा हुआ है। आर.डी.सी. के लिए देशभर से जो कैडे्टस आते है उनमें से 147 कैडे्टस को राजपथ पर चलने का मौका मिलता है जो शेष रह जाते है उनको पी.एम. रैली के लिए मौका मिलता है। निदेशालय की ओर से चंडीगढ़ से 12 कैडे्टस को चयनित करके गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने दिल्ली भेजा है। दिल्ली में हुए कम्प्टीशन के बाद सुशील शर्मा का चयन प्रधानमंत्री रैली के लिए हुआ है।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

सचिव से मारपीट की घटना से ध्यान भटकाने में जुटा पूरा सत्तारूढ़ दल : काकड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त ने कोविड-19 के संक्रमण पर रोक के लिए श्वसन संबंधी रोगियों की भी विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए

हमारा देश जांबाज सैनिकों के कारण ही टिका हुआ: रावत