हिसार

हिसार में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारी नेता वीएल शर्मा ने हड़ताल के लिए सरकार को बताया जिम्मेवार

हिसार,
वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर आज बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने हड़ताल की। सर्व कर्मचारी संघ ने भी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के आगे कर्मचारियों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। हरियाणा बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के सचिव वीएल शर्मा ने कहा कि हमने हड़ताल को लेकर आईबीए को 25 दिन पहले ही नोट‍िस दे दिया था, लेकिन आईबीए इस दौरान बैंक कर्मचारियों के साथ समझौता करने में विफल रहा। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों को उनकी मेहनत के बराबर वेतन बढ़ोतरी नहीं दी जा रही है।
उन्होंने बताया इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने उनके वेतन में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि यह ना के बराबर है। इसी के विरोध में उनकी हड़ताल है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा है कि उनकी कोश‍िश रहेगी कि वे हड़ताल के दौरान ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए इंतजाम कर सकें।
ये है हड़ताल में शामिल
इस हड़ताल में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) में बैंक कर्मचारियों की कई यूनियनें शामिल हैं। इसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफ‍िसर्स कंफेडरेशन (AIBOC), ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) समेत अन्य कई यूनियनें आती हैं।
आम आदमी को हो सकती है परेशानी
दो दिन चलने वाली इनकी हड़ताल की वजह से आमजन को बैक‍िंग सेवाएं लेने में दिक्कतें पेश हो सकती हैं। महीने के आखिरी दो दिन हो रही इस हड़ताल से बैंक से सैलरी निकालने और एटीएम विद्ड्रॉअल समेत अन्य कई सेवाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बैंक शाखा में जाकर लेन-देन से जुड़े अन्य काम पर भी इसका असर दिखेगा।
[wds id=”12″]

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर बहुतकनीकी की एनएसएस इकाई ने 10वीं भारतीय छात्र संसंद में किया हरियाणा का नेतृत्व

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 अगस्त 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट में बैसाखी पर्व हुआ श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग, लंगर सेवा जारी

Jeewan Aadhar Editor Desk