दुनिया

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में आग लगने से 41 लोगों की मौत

सोल,
दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के एक अस्पताल में आग लगने से शुक्रवार को कम से कम 41 लोगों की जलकर मौत हो गई। 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। देश की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने यह जानकारी दी है। एक महीने के अंदर दक्षिण कोरिया में यह आग लगने की दूसरी घटना है।
नैशनल फायर एजेंसी के अनुसार, इस छह मंजिला इमारत में एक नर्सिंग होम और एक अस्पताल है। आग पहली मंजिल से शुरू हुई। एजेंसी के मुताबिक, हादसे में घायल हुए लोगों में से 13 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने हालात का जायजा लेने के लिए अपने सलाहकारों के साथ आपात बैठक की। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अस्पताल भवन में करीब 200 लोग मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गलवान में भारतीय सैनिकों ने ऐसे दी थी चीनी सैनिकों को कड़ी टक्कर Video

21 जून का सूर्यग्रहण सिरसा—रतिया में एक मिनट दिखेगा, घड़साना मंडी से शुरु होगी एनुलर गति

बलूचिस्तान में भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद पाकिस्तान झूका, सेना को हटाने पड़े पीछे कदम

Jeewan Aadhar Editor Desk