हिसार

सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक रामसिंह बिश्नोई की गोली लगने से मौत, पुलिस जुटी मामले की जांच में

आदमपुर,
सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक रामसिंह बिश्नोई का शव संदिग्ध अवस्था में खैरमपुर स्थित उनके फार्म हाऊस में मिला है। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वयं की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। आत्महत्या के पुख्ता कारण अभी पता नहीं चल पाए है। रामसिंह हिसार विजीलेंस और जींद में काफी समय तक एसपी रहे है। इसके अलावा इन दिनों वे बिश्नोई समाज को अपनी सेवाएं दे रहे थे। नौकरी के समय उन्हें राष्ट्रपति से भी सम्मान मिल चुका था। उनकी मौत के समाचार से पूरे आदमपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पारिवारिक विवाद भी रहे चर्चा में
मिलनसार स्वभाव के धनी रामसिंह बिश्नोई का पूरा जीवन विवादों से परे रहा है। लेकिन पारिवारिक विवाद में उन पर काफी आरोप लगे। दरअसल, रामसिंह बिश्नोई का अपनी बेटी के सुसरालजनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आदमपुर गांव निवासी देवीलाल बिश्नोई ने रामसिंह बिश्नोई पर अपने स्वर्गीय पिता कुंभा राम के फर्जी अंगूठा लगाकर जमीन हड़पने के आरोप लगाते हुए उन पर मामला दर्ज करवा रखा था। इसी विवाद के चलते देवीलाल बिश्नोई ने उन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप भी लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग विभिन्न एजेंसियों के पास कर रखी थी।
पुलिस ने शव लिया कब्जे में
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है। उनका रिवाल्वर उनके हाथ में ही मिला है। पुलिस जांच के बाद ही मामला साफ हो पायेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मापदंड पूरे करने वाले व्यक्तियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार करे स्टाफ की व्यवस्था, तब तक बिना ओवरटाइम ड्यूटी करेंगे रोडवेज कर्मी : कमेटी

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसाब मांग रहे है सेक्टरवासी, देने में कतरा रहा है ​हुडा विभाग—सोमवार को कार्यालय में सेक्टवासी आखिरी बार मांगेगे हिसाब