हिसार

राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल का हिसार डिपो में पहुंचने पर कर्मचारियों ने किया स्वागत

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के नवनियुक्त राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल आज पहली बार हिसार डिपो में पहुंचे। डिपो में पहुंचने पर कर्मचारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके अलावा आज एटक के स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने की।
कर्मचारियों को संबांधित करते हुए राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी ऐसा काम करने से बचें जिससे विभाग की छवि खराब हो और जनता में बदनामी हो। उन्होंने कहा कि आज के हालातों के अनुसार हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करते हुए विभाग हित व जनहित में कार्य करें। उन्होंने ऐटक यूनियन के सौ साल पूरे होने पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए 1 नवम्बर को गोहाना में पैंशन अधिकार दिवस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल सहगल ने एटक यूनियन के इतिहास पर प्रकाश डालने हुए कहा कि आजादी से पहले बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों व कारखानों में काम करने के घंटे व समय निश्चित नहीं थे और उनके मालिकों द्वारा मजदूरों से 24-24 घण्टे तक काम लिया जाता था। पूंजीपति लोगों द्वारा मजदूरों वर्ग के साथ किए जा रहे शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई और 1920 में एक संगठन का गठन किया गया, जिसका नाम एटक रखा गया। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला लाजपत राय व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने बताया कि एटक के झंडे के नीचे सरकार व पूँजीपति कारखानों के मालिकों के खिलाफ लड़ी गई लम्बी लड़ाइयों में कई मजदूर नेताओं के बलिदान के बाद मजदूरों व कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित रखने में कामयाबी हासिल ककर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राजपाल नैन ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह से लगातार पिछले छह वर्षों से जनता की खून पसीने की कमाई से खड़े किए गए सार्वजनिक विभागों का निजीकरण करके बड़ी बड़ी कम्पनियों के मालिकों के हाथों सौंप कर स्थाई रोजगार के अवसर खत्म कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवम्बर को पूरे देश दस ट्रेड यूनियनो के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुटता के साथ लडाई लडऩे का आह्वान किया। उन्होंने राज्य प्रधान को विश्वास दिलाया कि हिसार डिपो व हांसी सब डिपो के कर्मचारी संगठन के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहेंगे।
समारोह को रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान राजबीर सिंधु, का. रूप सिंह बोस, राज्य उप प्रधान दीपक बल्हारा, भागीरथ शर्मा, विजय सिवाच, हांसी सब डिपो के प्रधान रणबीर सोरखी, विजय पाल, अजमेर सावंत, रोडवेज वर्कर यूनियन के डिपो प्रधान अरूण शर्मा, जय भगवान बडाला, राजू बिश्नोई, राजबीर पेटवाड़ व भजनलाल बहबलपुर आदि ने भी सम्बोधित किया।

Related posts

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने जरुरतमंद लोगों में बांटी राशन सामग्री

Jeewan Aadhar Editor Desk

जरूरतमंद की सेवा ही भगवान परशुराम की सच्ची भक्ति, जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा के स्थान पर नि:शुल्क बांटेंगे मास्क : विनय वत्स

12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रणामी स्कूल के विद्यार्थी छाए

Jeewan Aadhar Editor Desk