फतेहाबाद

गांव कुनाल में पुरानी सभ्यता को बाहर निकालने में लगे पुरातत्व विभाग

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल गांव कुनाल में राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा की देखरेख में खुदाई की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बीआर मनी तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उपनिदेशक डॉ बुनानी भट्टाचार्य ने कुदाल चलाकर विधिवत रूप से खुदाई प्रक्रिया की शुरुआत की। अभी तक कुनाल में पांच चरण की खुदाई हो चुकी है। पिछले वर्ष हरियाणा सरकार, राष्ट्रीय संग्रहालय व भारतीय पुरातत्व समिति के बीच हुए समझौते के बाद कुनाल में खुदाई का यह छठा चरण होगा। खुदाई का कार्य दो माह तक चलेगा। रविवार को खुदाई की प्रक्रिया आरम्भ होने के साथ ही यहां मार्केशन, यार्ड बनाने तथा साफ-सफाई जैसे कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सभी तकनीकी पहलू पूरे दिन पर बुधवार 7 फरवरी को जमीन खुदाई का कार्य विशेषज्ञों की देखरेख में आरम्भ किया जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

कुनाल की खुदाई के दौरान अभी तक प्री हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं, जो 6 हजार साल बीसीई यानी लगभग 8 हजार वर्ष प्राचीन हैं। हड़प्पाकालीन सभ्यता करीब 3500 साल पुरानी है। राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग को उम्मीद है कि इस बार कुनाल में सात हजार वर्ष बीसीई या इससे भी अधिक की प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिल सकते हैं। पूर्व में खुदाई के दौरान आभूषण, मणके, हड्डियों के मोती मिले थे। यहां पर 1985 में भी खुदाई का काम शुरू हुआ था। उस दौरान यहां सोने और चांदी के आभूषण मिले थे। यहां पर आभूषण पिघालने की भट्टी भी मिली थी, जिससे यह लग रहा है कि लोग आभूषण ढालने का काम किसी भट्टी द्वारा करते थे।

मुरलीधर शर्मा’तालिब’ द्वारा लिखित किताब ‘हासिल—ए—सहरा नवर्दी’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

खुदाई के दौरान यहां पर गोलाकार घर भी मिले हैं, जो हड़प्पाकालीन संस्कृति से भी पूर्व की संस्कृति के प्रमाण सिद्ध हो रहे हैं। करीब 6 हजार साल पहले लोग ऐसे मकान नदियों के किनारे बनाते थे। हड़प्पाकालीन सभ्यता के लोग घरों को चौरस बनाते थे। कुनाल में मिट्टी के गोलाकार मकान मिले हैं। कहीं पर भी ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

कुनाल में खुदाई का उद्देश्य इस स्थल की प्राचीन भौतिक संस्कृति को उजागर करना है। यहाँ पर मुख्य अवस्थापित क्षेत्र लगभग तीन से चार एकड़ है, जबकि विस्तारित क्षेत्र लगभग नौ एकड़ है। खुदाई प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर आर्कियोलॉजिस्ट रविकांत, शुभम, सर्वेयर रंजन शर्मा, कैम्प इंचार्ज अशोक कुमार, फोटोग्राफर दरबार सिंह व उद्देश्य कुमार सहित विभिन्न अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

फतेहाबाद : बहन के रक्षा धागे पर भारी पड़े अवैध कट, बाइक सवार पम्मा की दर्दनाक मौत

एक रात में बदल गया गांव का नाम, प्रशासन को नहीं कोई जानकारी

खुले रहे भारत पेट्रोलियम के पंप, हड़ताल का नहीं दिखा कोई असर

Jeewan Aadhar Editor Desk