राशिफल

राशिफल: 21 फरवरी 2018, बुधवार

मेष (Aries): ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आवागमन से खुशीयाली का माहौल रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं।
वृष (Taurus): आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले संभलना आवश्यक है। खराब तबीयत आपके मन को उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद खड़ा कर सकता है। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।
मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।
कर्क (Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति के समाचार मिल सकते हैं। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे।
सिंह (Leo): आलस और थकान महसूस करेंगे। पेट में तकलीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से दूरी बनाकर रहने में ही आज भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। मन की अशांति दूर होगी।
कन्या (Virgo): धैर्य और संयम से काम लेना होगा, स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। शत्रु कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलक्षेत्र से दूर रहना हितकर है।
तुला (Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ नजदीकी बढ़ेगी, आनंदित महसूस करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं हो सकती हैं। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ से सरकते हुए प्रतीत होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद की आशंका है। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी।
धनु (Sagittarius): संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र हो सकता है। पेट में तकलीफ हो सकती है। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा ला सकती है। गुस्से को वश में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मकर (Capricorn): समय से भोजन मिलने में दिक्कत आ सकती है। नींद भी ठीक से नहीं आएगी। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान हो सकता है अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार संभव है। धन खर्च और अपयश से बचकर रहें।
कुंभ (Aquarius): बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।
मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

10 अक्टूबर 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

7 July 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में तुला, मकर सहित 3 राशि के जातकों को बोलना होगा संभलकर, जानें 12 राशियों का राशिफल

10 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार ​का राशिफल