हिसार

युवक की हत्या कर शव को लगाई आग, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

हिसार,
राजगढ़ रोड स्थित चौधरी रिर्सोट के पास एक युवक का जलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। खाली जगह पर जल रहे युवक के शव को देखकर राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक, चौधरी रिर्सोट के पास खाली स्थान पर एक युवक के जलते शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। छानबीन करने पर मृतक की पहचान सूर्य नगर निवासी 23 वर्षीय अनिल पुत्र राजेश सोनी के रुप हुई। परिजनों के अनुसार अनिल एक कंपनी में कुरियर का काम करता था। वह शनिवार सुबह 10:40 बजे से लापता था। उसका मोबाइल कल से ही बंद आ रहा था। आज किसी ने उसकी हत्या करके शव को जलाने की कोशिश की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। मामले को सुलझाने के लिए सीन आॅफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के बयान ले रही है साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह हत्या की गुत्थी को सुलझा लेगी।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

हिसार से तीन पर्यटन स्थलों के लिए उड़ान की योजना जल्द चढ़ेगी सिरे: डा. गुप्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

चौधरीवास टोल प्लाजा पर भंडारा शुरु, मिरकां से दिल्ली भेजी राशन सामग्री

Jeewan Aadhar Editor Desk

क्रांति चौक पर बरसाती पानी से दुकानदारों को लाखों का नुकसान, दुकानदारों ने सरकार से मांगा मुआवजा