हरियाणा

चौटाला ने 82 की उम्र में तिहाड़ से फर्स्ट डिविजन में पास की 12वीं

नई दिल्ली/सिरसा. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 82 साल की उम्र में तिहाड़ से 12वीं का एग्जाम फर्स्ट डिविजन से पास किया। अब वो ग्रैजुएशन की तैयारी कर रहे हैं। चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 12वीं की पढ़ाई की।

बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय को 16 जनवरी 2013 को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

ग्रैजुएशन के लिए किताबें मंगवाईं…

– पिछले दिनों बेल पर बाहर आने पर चौटाला ने बताया था कि तिहाड़ में उनकी सुबह अखबार की खबरों पर चर्चा के साथ शुरू होती है। इसके बाद पढ़ाई-लिखाई और टीवी देखना रूटीन में शामिल है।

– ओम प्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय सिंह ने बताया कि दादा ने ग्रैजुएशन के लिए किताबें भी मंगवा ली हैं।

इलेक्शन से जोड़ी जा रही है चौटाला की पढ़ाई

– हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तय की गई थी। माना जा रहा है कि असेंबली इलेक्शन में भी ऐसा ही नियम लागू हो सकता है। इसे देखते हुए इलेक्शन लड़ने के लिए चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं।

5 बार रहे हरियाणा के सीएम

– देवीलाल चौटाला के बेटे ओमप्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। उनके बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं। ओम प्रकाश के पोते दुष्यंत चौटाला सांसद हैं। दुष्यंत की मां नैना चौटाला एमएलए हैं।

Related posts

जान पर खेलकर ग्रामीणों ने बचा ली चार जिंदगियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

उर्वशी ने लाइनमैन के कपड़े उतरवाकर फोटो खींची और….

HSSC चेयरमैन भारत भूषण भारती का निलंबन रदद्