सिरसा

16 साल के लड़के ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

सिरसा,
डबवाली सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 16 साल के लड़के ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, शहर के सदर थाने के एक गांव में 16 साल का एक लड़का खेल रहा था। वह पास की एक साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ खेलने लगा। वह खेलने का बहाना कर बच्ची को लकडिय़ों के ढेर के पीछे ले गया। वहां उसने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। इस दौरान दर्द के कारण बच्‍ची जोर-जोर से रोने लगी।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौका पर आई तो उसने किशोर को बेटी से दुष्‍कर्म करते देखा। इसके बाद किशोर वहां से भाग गया। परिजन घटना की शिकायत लेकर किशोर के घर गए तो उसका पिता उल्‍टे गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, किशोर नौंवीं फेल हो गया था। वह गांव में साइकिल पंक्चर लगाने की दुकान पर काम करता है। उसके पिता एक निजी स्कूल की वैन चलाते हैं।

चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ आत्मा राम ने बताया कि किशोर को सिरसा में जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे बाल सुधार गृह हिसार भेजने के आदेश दिए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में इससे गुस्‍सा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

डेरा प्रमुख ने चिट्ठी लिख कोरोना से बचने का बताया उपाए—पढ़े पूरी चिट्ठी

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुध में नशे की गोलियां मिला पति को पिलाया, हत्या कर दिखा दी समान्य मौत— 1 माह बाद ऐसे खुला राज

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलिस के खौफ से 3 गैंगस्टरों ने की आत्महत्या