पलवल हरियाणा

दोस्तों के आया था बहन के घर..खून से छना मिला शव

पलवल,
चांदहट थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक फारुख राजस्थान के भरतपुर जिले के नौगांव का रहने वाला था। वह बीती शाम पलवल के नखरौला गांव में अपनी बहन से मिलकर वापिस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में छज्जुनगर गांव के पास रशुलपुर रोड पर अज्ञात हत्यारों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर करीब नौ -दस बार चाकुओं से वार कर निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया। यह किसी पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलवल जिला अस्पताल में मृतक के परिजन शोकाकुल है। तीस वर्षीय फारुख बीते रोज अपनी बहन से मिलने पलवल के गांव नखरौला आया हुआ था। उसके साथ कई और लोग भी बताये जा रहे है। जिनमें से तीन उसके साथ केरल में रहते थे।

परिजनों ने बताया कि अभी केवल यही जानकारी मिली है कि मृतक केरल वाले अपने जानने वालों के साथ था। उन्ही में से किसी ने उसकी निर्मम हत्या की है। हत्यारे उसकी मोटर साइकिल भी लूटकर ले गए।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चाकुओं के नौ दस घाव थे। जिनके कारण उसकी मौत हुई है। हत्या के कारणों और ह्त्यारों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आटो रिक्शा पर लगेंगे फेयर मीटर, बिना पंजीकृत आॅटो होंगे इम्पाउंड

नोट दोगुना करने वाले 3 ठग गिरफ्तार, फतेहाबाद और जींद के रहने वाले है ठग

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्कूल में जला मासूम का चेहरा, शिक्षकों ने 500 रुपए देकर झाड़ा पल्ला