चरखी दादरी हरियाणा

मालकिन की अश्लील वी​डियो बना किया ब्लैकमेल, कई बार किया दुष्कर्म

चरखी दादरी,
शहर की एक महिला ने अपने नौकर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। अभियुक्त रमोद राय मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के गांव पुरषोतमपुर का रहने वाला है।

शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उनकी डेयरी में रमोद राय नामक युवक वर्ष 2016 में नौकरी में लगा था। गत वर्ष होली वाले दिन अभियुक्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वह अचेत हो गई। बाद में अभियुक्त उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और फोटो भी खींच ली।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

बाद में अभियुक्त ने घटना के बारे किसी को बताने पर वीडियो क्लिप व फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। उसे ब्लैकमेल करते हुए अभियुक्त ने बाद में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गत वर्ष जून माह में वह चोरी करते पकड़ा गया, जिस पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। यहां से जाने के बाद भी अभियुक्त ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा।
अभियुक्त ने एक दिन उसे फोन करके भिवानी के एक गेस्ट हाऊस में यह कहकर बुलाया कि वह उसकी वीडियो क्लिप व फोटो डिलीट कर देगा। वहां भी अभियुक्त ने उससे दुष्कर्म किया, लेकिन वीडियो क्लिप व फोटो डिलीट नहीं की। इसके बाद भी उसने कई बार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

अब उसने परेशान होकर अभियुक्त की बात मानने से मना किया तो वह उसे व उसके परिजनों को फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दिल्ली—हरियाणा सरकार में हुई प्रदूषण को लेकर बैठक, मिलजुल कर समस्या का हल करने पर बनी सहमति

Jeewan Aadhar Editor Desk

12वीं का हिंदी का पेपर हुआ था वाट्सएप पर लीक

करंट लगने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत