राजस्थान

नीम से निकला दूध, लोगों का लगा तांता, विशेषज्ञ बोले फिजिलॉजीकल डिसआर्डर

हनुमानगढ़,
सेक्टर 6 में नीम के वृक्ष से दूध जैसे द्रव्य की धार देख लोग भ्रमित हो गए। कोई दैवीय चमत्कार मान इस वृक्ष की पूजा करने लगा तो कोई इस द्रव्य को औषधि समझ घर ले गया। जबकि विशेषज्ञ ने पेड़ों से द्रव्य निकलने को एक फिजिलॉजीकल डिसआर्डर बताया है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

नीम से दूध जैसा द्रव्य निकलने का यह सिलसिला बुधवार शाम से शुरू हुआ। कुछ लोगों ने देखा कि नीम के इस वृक्ष से दूध जैसा द्रव्य निकल रहा है। यह पुराना नीम का वृक्ष एक पार्क के पास है। लोगों ने शाम की सैर करते समय इसे देखा। नीम के वृक्ष से दूध जैसा द्रव्य निकलने पर लोग हतप्रभ हो गए। तरह-तरह की चर्चाओं के बीच लोग इस पदार्थ को असाध्य रोगों के लिए लाभकारी मान कर कप, जग और अन्य बर्तनों में ड़ालकर घर भी ले गए।

क्या कहते है विशेषज्ञ
आगरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पेड़ों से द्रव्य निकलना एक फिजिलॉजीकल डिसआर्डर है। पहले भी इस तरह की घटनाएं देखी गई हैं। जिन पेड़ों से ऐसा द्रव्य निकलता है, उनके आसपास काफी नमी होती है। इसे किसी चमत्कार से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजस्थान में बजरी के 41 ब्लाक से खनन पर रोक

Jeewan Aadhar Editor Desk

इन 7 लोगों की मौत का जिम्मेवार कौन?? VIDEO

VIDEO कान में लगा ईयरफोन फटा, युवक की गई जान

Jeewan Aadhar Editor Desk