सोनीपत,
राई औद्योगिक क्षेत्र में पेंट बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने के कारण काफी नुकसान होने का समाचार है। आशंका जताई जा रही है कि फैक्टरी में कई मजदूर फंसे हो सकते है। फिलहाल पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए है।
जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने की फैक्टरी नंबर 291, 292 और 293 में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्टरी में अफरा—तफरी मच गई। 5 मजदूरों ने दीवार फांद कर जान बचाई। लेकिन इस कोशिश में मजदूर आग से झुलस गए। पांचों मजदूरों को रोहतक में पीजीआई हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कई मजदूर अब भी फैक्टरी के अंदर फंसे हुए है।
सूचना मिलते ही सोनीपत के अलावा नरेला व पानीपत से भी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की काशिश में लग गई। केमिकल होने के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।