रोहतक,
यहां किसानों के कुंभ एग्रो लीडरशिप समिट की शुरूआत हाे गई है। इसमें हरियाणा और अन्य राज्यों के हजारों किसान पहुंचे हैं। इसमें करीब 50 देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोतम रूपाला ने कहा कि हरियाणा कृषि उत्पादों के निर्यात की पहल करे। 2022 तक किसानों की आय डेढ़ गुणा करने का लक्ष्य राज्यों के सहयोग के बिना नहीं प्राप्त हो सकता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के लिए बेहतर नीतियां बनाई गई हैं। यहां अायाेजित एग्रो लीडरशिप समिट में दोनों नेताआें ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। शिखर सम्मेलन में भारी संख्या में किसान उमड़े हैं।
यहां अायाेजित एग्रो लीडरशिप समिट का मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोतम रूपाला ने शुभारंभ किया। यह तीसरा कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन शनिवार से रोहतक में गोहाना रोड पर शुरू हुआ। इसका आयोजन 30 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश के उद्यमशील किसानों व पशुपालकों को सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं।
इस मौके पर किसानों की ओर से ही स्टालें भी लगाई गई हैं। सीएम और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोतम रूपाला ने कहा कि हरियाणा के किसानों के लिए दिल्ली में फल सब्जी और फूल का बाजार उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछली भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने अपेन शासन के 10 साल में किसानों के लिए कुछ नहों किया।
मनोहरलाल ने कहा कि किसान की आय को बढ़ाने के हर संभव प्रयास सरकार कर रहे हैं। किसान के हाथ में लागत और मूल्य तय करना दोनों नहीं है। किसान के उत्पाद पर सबसे ज्यादा जोखिम होता है और ऐसे में हम उनकी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम किसानों को जोखिम फ्री बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आठ फसलें कवर की गई हैं।
उन्हाेंने कहा कि किसान की भलाई के लिए भावन्तर योजना लागू की गई है। इससे किसानों का खेती में जोखिम कम होगा। किसानों की जोत छोटी होती जा रही है। यह चिंताजनक है। हम योजना बना रहे हैं कि किसान मिलकर पांच और दस एकड़ की जोत बनाएं और फसलें बोएं।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोतम रूपाला ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय डेढ गुणा करने का लक्ष्य राज्यों के सहयोग के बिना नहीं प्राप्त हो सकता। हरियाणा कृषि उत्पादों के निर्यात की पहल करे। तीन दिवसीय किसान शिखर सम्मेलन को प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में रूस, जाम्बिया, स्पेन, न्यूजीलैंड, कनाडा, नामीबिया, जर्मनी, उज़्बेकिस्तान, जॉर्जिया, बेल्जियम, इथियोपिया, नीदरलैंड, मंगोलिया और नेपाल सहित 50 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके साथ-साथ आईएफएडी (यूएन) से विशेष अतिथि, वाणिज्य और उद्योग के ब्रिक्स चैम्बर्स, नेशनल इंस्टीट्यूट खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन (एनआईएफटीईएम), एशियाई विकास बैंक (भारतीय निवासी मिशन) के प्रतिनिधि भी भाग लग रहे हैं।