गुरुग्राम हरियाणा हिसार

गुरुग्राम गोलीकांड : जज के बेटे ध्रुव की मौत, परिवार ने किए ध्रुव के अंगदान

गुरुग्राम,
जज की पत्नी और बेटे पर गनर द्वारा किए गए हमले में उनकी पत्नी के बाद बेटे ध्रुव की मेदांता अस्पताल में अलसुबह करीब साढ़े चार बजे इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। मौत से पहले से ध्रुव के अंगदान की प्रक्रिया पूरी की गई। ध्रुव हमले के बाद से ही कोमा में चला गया था। उसका ब्रेन डेड होे चुका था। इसके चलते परिजनों ने उसके अंगदान करने के बारे में फैसला लिया था।

बता दें कि गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे सरकारी गनमैन ने फायरिंग कर दी थी। हमलावर गनमैन ने एडिशनल सेशंस जज को फोन कर खुद हमले की जानकारी दी। गोली मारने के बाद फरार हुए गनमैन को पुलिस ने फरीदाबाद-गुड़गांव रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे की है जब अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटा ध्रुव आर्केडिया बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। उनके साथ न्यायाधीश का सुरक्षा कर्मी महिपाल था। इस दौरान कहासुनी में महिपाल आपा खो बैठा और मां—बेटे पर फायर कर दिया। घटना में रितु की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि ध्रुव ब्रेन डेड ​हो गया था। न्यायधीश कृष्णकांत हिसार के रहने वाले है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सुभाष सिंवर चुने गए मुख्याध्यापक एसोसिएशन के जिला प्रधान

ऑनर कीलिंग के मामले में मृत्तका का भाई दोषी करार, 5 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बदलती जलवायु व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर करें रिसर्च : समर सिंह