बिहार

आरा में दो पत्रकारों को स्कॉर्पियो से कुचला, मौके पर ही मौत

आरा,
बिहार के आरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भोजपुर जिले के गडहनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो पत्रकारों को एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने बुरी तरह से कुचल दिया। दोनों पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गडहनी इलाके के नहसी मोड़ के पास हुई।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं ग्रामीण घटना में शामिल गडहनी के पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मरने वाले पत्रकारों में एक अखबार के नवीन निश्चल और दूसरे पत्रिका के विजय सिंह हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पत्रकार किसी काम से बाहर गए थे और अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गडहनी के पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसु के खिलाफ खबर लिखे जाने के कारण ये हत्या करवाई गई है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि बिहार में बीते कुछ समय में पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। इनमें पत्रकार राजदेव रंजन, समस्तीपुर के बृजकिशोर कुमार जैसे पत्रकारों की हत्या शामिल है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कांग्रेस का भारत बंद : भीषण ट्रैफिक जाम में 2 साल की बच्ची की मौत, बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब खैनी पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, आमजन के स्वास्थ्य को लेकर सरकार चिंतित

सगी बहनों से रेप करने वाला बाबा गिरफ्तार