फतेहाबाद

महिला कार चालक ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक चालक की मौत

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
माजरा रोड बाईपास पर एक महिला कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वीरवार को भिडराना निवासी 25 वर्षीय कुलदीप फतेहाबाद से अपने गांव जा रहा था। रस्ते में माजरा रोड बाइपास पर एक कार सवार महिला ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक उछलकर दूर जा गिरा। इस दौरान अनियंत्रित कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर गई।

हादसे के बाद कार चालक महिला बुरी तरह घबरा गई और मौके से फरार हो गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के भिजवाया।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गीता नांगली की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव विपक्षी पक्ष ने जीता

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद : डीसी ने प्रशासन की हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

Jeewan Aadhar Editor Desk

पति को शराब पिलाकर प्रेमी के साथ फैंका नहर में, दोनों चढ़े के हत्थे