फतेहाबाद

छैलूराम ने सलमान खान को मिली जमानत पर खड़े किए सवाल

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

बॉलीवुड के भाईजान ‘सल्लू’ औऱ हरियाणा के फतेहाबाद के किसान छैलू राम का आपस मे कोई नाता नही है लेकिन दोनों में एक समानता जरूर है। दोनों को ही काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा हुई है। यकीनन देश का कानून हर नागरिक के लिए एक जैसा है लेकिन सलमान खान को 5 साल की सजा मिलने में जंहा 20 साल लगे और 2 दिन बाद ही जमानत मिल गयी। वंहीं छैलूराम को ढ़ाई साल बाद ही सजा मिल गयी थी और जमानत मिलने में 22 दिन लग गए थे। छैलूराम ने बताया कि उसका न्यायपालिका से भरोसा उठ चुका है। छैलूराम ने कहा कि सलमान खान और उसका केस एक जैसा था लेकिन न्यायपालिका ने सलमान खान पर मेहरबानी करते हुए 20 साल केस चलाकर ओर 5 साल की सजा में मात्र दो दिन में उसे जमानत दे दी गयी।
21 जनवरी 2012 को फतेहाबाद के भूथन कलां गांव के किसान छैलूराम द्वारा काला हिरण शिकार करने का मामला सामने आया था। 22 जनवरी 2012 को उसके खिलाफ बिश्नोई समाज ने केस दर्ज करवाया था। कुरुक्षेत्र पर्यावरण अदालत में चली सुनवाई के बाद 18 जुलाई 2014 को ढ़ाई साल के अंदर ही छेलूराम को 5 साल की सजा कुरुक्षेत्र पर्यावरण अदालत ने सुना दी थी।
अब ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा है कि न्यायपालिका को अमीर—गरीब के भेदभाव के नहीं देखना चाहिए। अगर सलमान खान को दो दिन में जमानत दे दी गयी तो किसान छेलूराम को जमानत 22 दिन में क्यों दी गयी। फिलहाल ‘सल्लू’ और छैलू दोनो जमानत पर है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सफाई कर्मचारियों को नहीं मिली वर्दी, नाराज होकर बैठ गए धरने पर

कंटेंंनमेंट जोन में निगरानी करने की व्यवस्था पर देना होगा विशेष ध्यान : डीसी

सीएम निकले सुबह की सैर पर, लोगों ने जमकर ली उनके साथ सेल्फी