रोहतक हरियाणा

3 कन्याओं के जाल फंसकर गन्नौर का गौरव कर बैठा देश से दगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहतक,
फेसबुक पर मिली अमीता, सौनू कौर और अमीता आहलूवालिया ने सोनीपत के गन्नौर के रहने वाले सीधे—साधे गौरव को अपनी दोस्ती और पैसे के मायाजाल में ऐसा फंसाया कि वह देशद्रोह करने को तैयार हो गया। तीन लड़कियों के जाल में फंसकर गौरव ने सेना से जुड़ी जानकारी आईएसआई को भेज दी। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी व हरियाणा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।
जानकारी के मुताबिक,सोनीपत जिले के गन्नौर का रहने वाला गौरव रोहतक में सेना में भर्ती होने की कोचिंग ले रहा था। इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती अमीता, सोनू कौर व अमीता आहलूवालिया नामक युवती से हो गई। ये तीनों लड़कियां पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई के लिए काम करती थी। इन्होंने गौरव को अपने जाल में फंसा लिया और भारत में एक एजैंट के तौर पर इस्तेमाल करने लगी।
गौरव ने भारतीय सेना से संबंधित भर्ती की जानकारियां फेसबुक के माध्यम से इन लड़कियों से सांझा की। यही नहीं भर्ती के वीडियो भी इन लड़कियों को भेजे गए। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी व हरियाणा पुलिस ने गौरव को गिरफतार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
रोहतक एसपी पंकज नैन ने बताया कि अभी तक गौरव भारतीय सेना की 18 भर्तियों में जा चुका है और हर भर्ती का वीडियो व प्रक्रिया तथा अधिकारियो से संबंधित जानकारी पाकिस्तान को भेज चुका है। इसकी एवज में उसे 10 लाख रुपए देने का वायदा आईएसआई द्वारा किया गया था लेकिन उसे पैसा मिलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। रोहतक एसपी ने युवाओं से अपील की कि इस तरह के झांसे में आकर देश की खुफिया जानकारी कहीं भी सांझा न करें, यह युवाओं की जिंदगी खराब कर सकता है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

स्पा के नाम पर वेश्यावृति करती थी 6 महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा विधायक दुड़ाराम के ड्राइवर ने खाया जहरीला पदार्थ, नौकरी के पैसे हजम करने से परेशान— पढ़े सुसाइड नोट

संभलकर निकलें : सोमवार को नहीं मिलेगा पेट्रोल—डीजल, प्रदेश में 24 घंटे बंद रहेंगे पैट्रोल पंप

Jeewan Aadhar Editor Desk