हिसार

सरकार के भर्ती घोटाले ने सभी रिकॉर्ड तोड़े : प्रो. संपत सिंह

हिसार,
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार में एचएसएससी भर्ती घोटाले ने भ्रष्टाचार के सभी रिकाडऱ् तोड़ दिये हैं। कमीशन के चेयरमेन और सदस्यों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से साबित होता है कि इस भर्ती घोटाले को सरकार का सरंक्षण प्राप्त हैं।
आजाद नगर की गली नंबर 4 में हरज्ञान सिंह ख्यालिया द्वारा आयोजित मोहल्ला मिलन समारोह में प्रो. संपत सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में धांधली के आरोप में केवल अनुबंधित आधार पर नियुक्त 8 छोटी मछलियां गिरफ्तार हुई है जिनकी भर्ती राजनैतिक आधार पर गोपनीय शाखा में आयोग ने की थी। नियमित कर्मचारियों को छोड़कर ठेके पर लगाये गये कर्मचारियों को गोपनीय शाखा का काम सौपना ही भर्तियों में भ्रष्टाचार का मकडज़ाल बिछाकर अपनी जेंबें भरनी थी। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन तो एक जुमला बनकर रह गया है जिसकी आड़ में सभी सत्ताशीन लोग सरेआम प्रदेश के विवश युवा बेरोजगारों का खून चूस रहे है। यही कारण है कि अब तक भाजपा सरकार में जो भर्तियां हुई है उन सभी युवाओं से तयशुदा भाव पर बड़ी रकम वसूली गई है। इस भर्ती घोटाले से स्पष्ट हुआ है कि सभी नौकरियों पर मूल्यों का टेग लगा हुआ था जो 10 से 20 लाख रुपये में खरीदी गई। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में पैसे के आधार पर अंक देकर अलग-अलग पदों के लिये चयनित किया जाता था। यही कारण है कि अब तक 15 से 16 हजार नौकरियां ऐसी है जो कानूनी दांव पेंच मे उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि इस करोड़ों रुपए के सरकारी संरक्षण प्राप्त भर्ती घोटाले को सरकार द्वारा गठित एसआईटी से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को तुरंत भंग किया जाये और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से इस सारे भर्ती गड़बड़झाले की जांच करवाई जायें।
इस मौके पर हरज्ञान सिंह ख्यालिया, कायम सिंह फौजी, मनजीत पंवार, हरीश गोयल, कृष्ण राठी, राजकुमार लौरा, छोटूराम फौजी, सुभाष शर्मा, राजपाल गोरछी, अनिल मलिक, मोहित शर्मा, जगभगवान सिंहमार, देवीलाल अग्रोहा, वेदप्रकाश श्योराण, सतबीर सिंधू, प्रवीन सोनी, सुरेश जांगड़ा, सतीश ढांड़ा, रणधीर बामल, शमशेर सहारण, कृष्ण मलिक, रामकुमार दुहन, ओमप्रकाश कस्वां, अनिल शर्मा, छबीलदास बैनीवाल, मोनू, रामकुमार नैन, धर्मवीर मास्टर, महेन्द्रा दहिया, दर्शना औला, सीमा देवी, राजबाला सिवाच, मुकेश सांगवान, शारदा बिश्नोई, सुमित्रा राठी, सुशीला मोर, चन्द्रकला दहिया, लिला देवी, रामभगत, रिछपाल आदि लोग मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पैट्रोल पंप संचालक बरते अतिरिक्त सतर्कता—सलेमगढ़

ग्रीन हिसार का सपना जल्द होगा साकार : मेयर गौतम सरदाना

राजकीय महिला महाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित