फतेहाबाद हरियाणा

रिटायर्ड फौजी दामाद ने सुसराल में खुन बहाकर किया आत्मसम्पर्ण, 3 घंटे तक बनाए रखा घायलों को बंधक

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

गांव गोरखपुर में घर के दामाद ने सुसराल में आकर फायरिंग की। फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी है। दोनों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में रहने वाले मेवासिंह के घर पर उनके दामाद रिटायर्ड फौजी दवेंद्र सिंह ने अचानक फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेवासिंह की पत्नी मनती देवी और उनके छोटे भाई की पत्नी केलो देवी को गोली लगी। वहीं सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को कब्जे में लिया। दोनों घायलों को घर अंदर ही रख कर दामाद दवेंद्र सिंह ने दरवाजा बंद कर लिया है। करीब 3 घंटे तक काफी मश्क्कत करने के बाद पुलिस ने दवेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मनती देवी दम तोड़ चुकी थी। वहीं घायल केलो देवी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

रिटायर्ड फौजी है दामाद
बताया जा रहा है मेवा सिंह का दामाद दवेंद्र सिंह उचाना के पालवां का रहने वाला है और फौज में नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद हिसार सेक्टर 16/17 में अपनी पत्नी सुनीता के साथ रह रहा था। मेवासिंह के अनुसा पिछले काफी समय से दवेंद्र सिंह 18 लाख रुपए की मांग करते हुए उसकी बेटी सुनीता को तंग कर रहा था। करीब डेढ़ महीने से सुनीता मायके में रह थी। सोमवार को दवेंद्र सिंह 12 बजे स्कूटी से सुसराल पहुंचा और पैसों की मांग को लेकर झगड़ने लगा। इस दौरान उसने फायरिंग शुरु कर दी।

3 घंटे तक फायरिंग की
भूना पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरकर आरोपी को आत्मसम्पर्ण करने को कहा। बताया जा रहा है फौजी ने घर के दरवाजे बंद करके पुलिस की तरफ फायरिंग आरंभ कर दी। बाद में मामले की सूचना से आलाधिकारियों को अवगत करवाया गया। मौके पर स्वयं एसपी कुलदीप सहारण स्वेट कमांडो की टीम के साथ पहुंचे और पड़ोसी के घर से छत्त के रस्ते मेवासिंह के घर में प्रवेश किया। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए दवेंद्र सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद करके बचने का प्रयास किया। लेकिन कमांडो द्वारा दरवाजा तोड़ने की तैयारी करने पर आरोपी ने पुलिस के आगे आत्मसम्पर्ण कर दिया।

सास—काक सास की मौत
हमले में घायल हुई आरोपी की सास मनती देवी व काक सास केलो देवी ने दम तोड़ दिया। दोनों का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी सुनीता को मारना चाहता था।

पिस्टल व कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी से प्वाइंट 32 की एक पिस्टल और 24 जिंदा व 8 राउंड चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। हमलावर ने करीब 3 घंटे तक घायलों को बंधक बनाए रखा। यदि घायलों को तुरंत उपचार मिल जाता तो उन्हें बचाया जा सकता था। भूना पुलिस की टीम आरोपी से हमले का कारणों का पता करने में लगी हुई है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी छात्र पर आज आ सकता है बड़ा फैसला

Jeewan Aadhar Editor Desk

सगे भाईयों पर नाबालिग बहन ने लगाया गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

सरकार ने की कर्मचारियों की बल्ले—बल्ले, मेडिकल भत्ता किया दोगुना