फतेहाबाद

फौजी दामाद ने सुसराल वालों को बनाया बंधक, रुक—रुककर आ रही है फायरिंग की आवाज, पुलिस ने घर को घेरा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

गांव गोरखपुर में घर के दामाद ने सुसराल में आकर फायरिंग की। फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी है। दोनों को गंभीरावस्था में घर में दामाद ने बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में रहने वाले मेवासिंह के घर पर उनके दामाद ने अचानक फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेवासिंह की पत्नी और उनके छोटे भाई की पत्नी को गोली लगी। वहीं सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को कब्जे में लिया। दोनों घायलों को घर अंदर ही रख कर दामाद ने दरवाजा बंद कर लिया है। प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण उसे समझाने में लगे हुए है।
फौजी है दामाद
बताया जा रहा है मेवा सिंह का दामाद उचाना के पालवां का रहने वाला है और फौज में नौकरी करता है। पिछले काफी समय से उसका अपने सुसरालजनों से किसी बात को लेकर मन—मुटाव चल रहा है। इसकी चलते उसने आज सुसराल पहुंचकर फायरिंग कर दी।
अभी भी फायरिंग कर रहा है दामाद
पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर रखा है। बताया जा रहा है फौजी ने घर के दरवाजे बंद कर रखे है और घर के अंदर से बार—बार फायरिंग की आवाज आ रही है। गांव में काफी संख्या में पुलिसबल पहुंच चुका है। पुलिस अब घर के अंदर दाखिल होने की योजना बना रही है।
मौत की खबर
वहीं ग्रामीणों में चर्चाएं है कि दोनों घायल महिलाओं की मौत हो चुकी है। लेकिन अब तक कोई घर में दाखिल नहीं हो पाया है। ऐसे में ये केवल कयास मात्र ही है। पुलिस के आलाधिकारी भी गांव की तरफ रवाना हो चुके है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कराटे कॉम्नवेल्थ गेम्स के लिए राहुल यादव का भारतीय टीम में चयन

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद क्राइम : पूर्व चैयरपर्सन के सुसर की चाकुओं से गोदकर हत्या

तहसीलदार प्रकाश चंद्र ने 37 वर्ष तक सरकारी सेवाएं ईमानदारी से की

Jeewan Aadhar Editor Desk