हिसार

पतनाले को लेकर पड़ोसियों ने युवक को बुरी तरह पीटा

हिसार,
सुलखनी में पतनाले को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गंभीर चोट लगी है। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के परिजनों के बयान के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए मामले की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुलखनी निवासी राकेश कुमार अपने प्लाट में मकान का निर्माण कर रहा है। इस दौरान जब उसने घर के बाहर पतनाला निकाला तो पड़ोसी सतबीर सांगा ने इस पर ऐतराज उठाया। घायल के भाई अनिल कुमार के अनुसार इस दौरान दोनों में मामूली कहासुनी हो गई। बाद में राकेश ने मामला गली की पंचायत में सुलझाने की बात कही। इसके बाद सतबीर अपने घर चला गया। बाद में सतबीर सांगा अपने भाई राजबीर और चाचा राजबीर के साथ आया और राकेश को पीटने लगे। बाद में इन्होंने राकेश को नीचे गिराकर लाठियों से हमला कर दिया। इससे राकेश को गंभीर चोट लगी और उसका दांत भी टूट गया।
अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह हिसार से घर पर गया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। राकेश को ज्यादा चोट लगी होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने राकेश के बयान के आधार पर तीनों को नामजद करते हुए मामले की जांच आरंभ कर दी है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

योजनाओं की जानकारी से जीवन स्तर ऊंचा उठाए ग्रामीण : सोनाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीएम के खिलाफ फर्जी खबर मामले में धरपकड़ आरंभ, ‘आप’ के 70 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk

जेल में कैदियों ने मनाया हैप्पी न्यू ईयर