फतेहाबाद

प्रेम प्रसंग के चलते पवन ने कर दी रीता की हत्या

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
आमदपुर थाने के अंतर्गत आने वाले चूली खुर्द निवासी पवन जाट का राजस्थान के भिरानी निवासी रीता सांसी से 3—4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार वालों से छुप—छुपकर मिलते थे।
जानकारी के मुताबिक, रीता अपने प्रेम को रिश्ते में तबदील करना चाहती थी। वह पवन पर विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगी थी। इसी को लेकर दोनों में कहासूनी भी हुई। पवन रीता के साथ अपने सम्बंध किसी के सामने उजागर नहीं होने देना चाहता था। इसी के चलते पवन और रीता में कहासुनी हो गई। आवेश में पवन ने रीता के सिर में चोट मार दी। जब वो चिल्लाने की कोशिश करने लगी तो पवन ने उसका गला दबा दिया। इससे रीता की मौत हो गई।
इसके बाद पवन भयभीत हो गया और रीता के शव को चदर में लपेटकर गदली—चूली खुर्द मार्ग पर फैंक आया। इसके बाद पवन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार को दे दी। पवन के परिजनों ने मामले की जानकारी आदमपुर पुलिस को देते हुए पवन को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में जांच में पता चला कि मामला भट्टू क्षेत्र का है। आदमपुर पुलिस ने भट्टू पुलिस को मौके पर बुलाकर पवन को उसके हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पवन से पूछताछ कर रही है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को वसूला जाएं : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाढ़ोड़ी के किसान हरि सिंह से किया वीडियो कॉन्फ्रेंस संवाद

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 और 17 अक्टूबर को होगा रोडवेज का चक्का जाम