उत्तर प्रदेश

सगी चाची का रेप करना चाहता था, चाची ने चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट

इटावा,
उत्तर प्रदेश के इटावा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक अपनी सगी चाची की ही इज्जत लूटना चाहता था। महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए सब्जी काटने वाले चाकू से आरोपी युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक महिला का सगा भतीजा है। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी हालत में सुधार होने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
सगा भतीजा है आरोपी
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके सगे भतीजे की उस पर काफी समय से गलत नजर थी। आरोप है कि मंगलवार को उसने मौका पाकर रेप करने की कोशिश की, विरोध करने पर वह जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस घटना के वक्त पीड़ित महिला सब्जी काट रही थी। उस वक्त चाकू उसके हाथ में था, इस वजह से उसने अपने बचाव में आरोप भतीजे के प्राइवेट पार्ट पर उसी से वार कर दिया।
इज्जत बचाने के काटे गुप्तांग
महिला ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुसा और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। महिला के लाख मना करने पर भी जब वो नहीं माना, तो उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए पास पड़े सब्जी के चाकू से गुप्तांग काट दिए।
पुलिस को किया सूचित
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला ने ही पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नाले में गिरी बारातियों की कार, दूल्हे के पिता समेत 7 की मौत

योगी आदित्यनाथ के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ करेगा यूपी को अपराध मुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

पेड़ बचाने के लिए बदल दी मेट्रो की डिजाइन

Jeewan Aadhar Editor Desk