हिसार

भाजपा नेताओं ने व्यापारियों को पिलाई खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक के तबादले की घुट्टी

आदमपुर (अग्रवाल)
अनाज मंडी के व्यापारी और जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल को धमकी देने के मामले में व्यापारियों द्वारा मंडी में दिए जा रहे धरने-प्रदर्शन को उस समय बल मिला जब सरकार ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक का तबादला जींद कर दिया। वहीं व्यापारियों ने तबादले को नाकाफी बताते हुए अधिकारी को बर्खास्त कर केस दर्ज करने की मांग की।
व्यापार मंडल प्रधान लीलाधर ने कहा कि यदि मामले का समाधान गुरुवार तक नही होता है तो ऑल हरियाणा अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता धरने में शामिल होंगे। इस बारे में उन्हें प्रधान गुप्ता की ओर से आश्वासन मिला है कि प्रदेश की करीब 30 अनाज मंडियों के प्रतिनिधि मंडल धरनास्थल पर पहुंचेंगे और हरियाणा की सभी मंडियों को बंद करने का ऐलान किया जाएगा। इसी बीच व्यापारियों को मनाने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने पहले पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह और फिर व्यापार मंडल प्रधान लीलाधर के प्रतिष्ठान पर बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष ने अधिकारी का जल्द तबादला करने का आश्वासन दिया। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखबीर डूडी ने व्यापारियों को बताया कि सरकार ने निरीक्षक का तबादला जींद कर दिया गया है। अब व्यापारियों को कोई भी परेशानी नही होने दी जाएगी। व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सीएम बोले स्वच्छ हरियाणा..कर्मचारी बोले झाडू तो दिलाओं बाबा

चुनावी वायदों से मुकरने वाली भाजपा को चुनावों में सबक सिखायेगी जनता—रेणुका बिश्नोई

साध्वी शक्तिपुरी व महंत एतवार पुरी को सौंपी डेरे की जिम्मेवारी