हिसार

पुलवामा शहीदी दिवस पर आर्यनगर में लगाया रक्तदान शिविर

युवाओं को किया प्रोत्साहित, 66 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

हिसार,
निकटवर्ती गांव आर्यनगर में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौतम बुद्धा सोसायटी के तत्वावधान में लगे इस शिविर में डॉ. हरीश व डॉ. नरेश के नेतृत्व में पहुंची सर्वोदय ब्लड बैंक टीम ने 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा में जिन वीर सैनिकों ने शहादत दी थी उनको देश कभी भूल नहीं पाएगा। सैनिकों के बलिदान के हम सब कर्जदार है। गांव में लगाया गया आज का यह रक्तदान शिविर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया है। इस अवसर पर बलराज इंदल, विनोद इंदल, सतीश बिरट, रमेश मंगलाव, सुल्तान चाहर, बलवान ऊब्बा, इंद्रजीत, चन्द्रमोहन व यूथ डोनर ब्लड सोसायटी से संदीप सैनी व रवि सैनी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

किसानों का बेमियादी धरना 46वें दिन भी जारी रहा

उपभोक्ता 25 प्रतिशत छूट के साथ अब भर सकेंगे पानी-सीवरेज के बकाया बिल

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलवामा शहीदों की स्मृति में एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर 27 फरवरी को

Jeewan Aadhar Editor Desk