हिसार

लाडवी को नशा मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण हुए एकजुट

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव लाडवी को नशा मुक्त बनाने के लिए बुधवार को गांव में लोगों की बैठक हुई। ग्राम पंचायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके बाद कमेटी घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेगी।
पूर्व सरपंच बद्री प्रसाद, सरपंच धोलूराम, सीताराम, मांगेराम नंबरदार ने कहा कि गांव में निरंतर नशा बढ़ रहा है। युवा वर्ग नशे की तरफ जा रहा है। इससे युवा पीढ़ी गलत राह पर चल रही है। गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस फैसले का सभी ग्रामीणों ने एकमत से स्वागत किया तथा हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा.हीरालाल, राजबीर, महेंद्र नंबरदार, महावीर, रामचंद्र, मानसिंह, रमेश कुमार, अर्जुन, सुल्तान सिंह, श्योचंद, घड़सीराम, राजेश चौकीदार आदि मौजूद रहे।

Related posts

हिसार : सड़क हादसे में दूल्हा—दुल्हन सहित 7 घायल, एक बच्ची की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में जानलेवा बनी बरसात, 25 वर्षीय मनोज सोनी की मौत—4 गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

सदलपुर में महिला के साथ गाली-गलौज करने पर 1 नामजद