हिसार

सिविल डिफेंस की जमीन पर था कब्जा, नगर निगम ने जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया

हिसार,
तेलियान पुल में गोशाला के पास सालों से सिविल डिफेंस की जमीन पर किया गया कब्जा आज नगर निगम की टीम ने पुलिस की उपस्थिती में हटा दिया। सिविल डिफेंस अधिकारियों ने इस बारे में नगर निगम को कोर्ट के आदेश की कॉपी सौंपते हुए कब्जा हटावाने को कहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हरकेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कुछ ही देर में कब्जे को ​हटा दिया।

कब्जे हटाने की कार्रवाई करने से पहले नगर निगम ने कब्जाधारियों को अपना समान हटाने को बोल दिया था। इसके चलते कब्जाधारी पहले ही पूरा समान वहां से उठा चुके थे। दरअसल, सिविल डिफेंस ने 200 गज जमीन पर टैंक का निर्माण सालों पहले किया था। इस जमीन को लेकर कोर्ट में कब्जाधारी और मिलिट्री के बीच केस काफी समय चल रहा था। कोर्ट ने सिविल डिफेंस के पक्ष में फैंसला सुनाया। इसके चलते आज नगर निगम ने कार्रवाई की।
कब्जा हटाने के बाद सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और वहां पर कब्जे लेने की अगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कोरोना महामारी में डॉक्टर, स्वास्थ्य व पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक व्यक्ति भी सेवा में लगे : बजरंग गर्ग

माइयड़ टोल प्लाजा धरने पर किसानों ने ताली-थाली बजाकर मोदी को अपने मन की बात सुनाने का किया प्रयास

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार SP सहित 7 पर कार्यवाही को लेकर जिला उपायुक्त से मिले संजय चौहान