राशिफल

राशिफल: 05 मई 2018, शनिवार

मेष (Aries): गणेशजी आपको क्रोध पर संयम बरतने के लिए सलाह देते हैं। मानसिक रूप से बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे, यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
वृष (Taurus): शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्य में सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य का आरंभ न करना बेहतर होगा। खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें।
मिथुन (Gemini): आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहनसुख मिलेगा।
कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। परिजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे।
सिंह (Leo): रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अच्छा है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें, मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।
कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव हो सकता है और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
तुला (Libra): आज का दिन आनंद बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। स्वजनों के साथ आज मुलाकात होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज स्वास्थ्य नरम रह सकता है। वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से अनुकूलता महसूस करेंगे। अचानक धनप्राप्ति का योग है।
धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर (Capricorn): धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में भाग लेना पड़ सकता है। व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में निराशा का भाव बना रह सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है, भाग्य काफी मेहरबान रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा।
मीन (Pisces): आपके लिए लाभदायी दिन है। आपके काम से अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

18 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

28 January 2025 Ka Rashifal : आज बुधादित्‍य राजयोग में तुला सहित 5 राशियों पर मेहरबान होंगे बजरंगबली, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 26 फरवरी 2018, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk