हिसार

चुनावी वायदों से मुकरने वाली भाजपा को चुनावों में सबक सिखायेगी जनता—रेणुका बिश्नोई

हिसार,
हुडा सेक्टरों की एन्हांसमैंट को लेकर प्रदेश सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। पूरे प्रदेश में सेक्टरवासी अपना कामकाज छोड़कर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। पाई-पाई जोड़कर अपना आशियाना बनाने के बाद भी बार-बार एन्हांसमैंट के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो कि सेक्टरवासियों पर अन्याय है। सरकार को तुंरत नियमों में संशोधन करके प्रदेश भर के लाखों लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। जनविरोधी भाजपा सरकार हर वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। चुनावों में किए वादों से भाजपा मुकर गई है। किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता ही सबसे ऊपर होता है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही नेता आगे बढ़ता है। कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों मेंं जुट जाएं और गांव-गांव, गली-गली जाकर कांग्रेस पार्टी और कुलदीप बिश्नोई की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। यह बात विधायक रेनुका बिश्नोई सोमवार को हिसार सेक्टर-15 स्थित आवास पर नलवा हलके के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संबोधित कर रही थी। 

      विधायक रेनुका बिश्नोई ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भी हद तक जा सकती है और धर्म, जाति, संप्रदाय पर अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद पैदा करना भाजपा की पहचान रही है। परीक्षा पत्रों में ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक सामग्री होना दर्शाता है कि इस सरकार में संवेदनशीलता नहीं बची है। इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। रेनुका बिश्नोई कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, क्योंकि केन्द्र एवं भाजपा सरकार से लोग तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। इस बदलाव के रूप में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। हिसार लोकसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति चौ. भजनलाल परिवार का सदस्य है। कुछ बाहरी लोग हमारे और आपके इस पारिवारिक रिश्ते को तोडऩे के लिए साजिशें रचते हैं, लेकिन आगामी चुनाव में विपक्षियों की सभी साजिशें नाकाम हो जाएगी। 
      विधायक ने बैठक में नलवा हलके के सभी गांवों से आए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया और उनके सुझाव मांगे। बूथ स्तर, गांवों में कांग्रेस को मजबूती देने तथा कांग्रेस की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। विधायक ने कहा कि वे जल्द ही पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल जनता के बीच खोलेगी। इससे पूर्व हिसार लोकसभा के सभी 9 हलकों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसके तहत रेनुका बिश्नोई ने रविवार को हांसी तथा सोमवार को नलवा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए तथा पार्टी की मजबूती के लिए उनसे सुझाव मांगे। इस दौरान पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, रणधीर सिंह पनिहार, संजय गौतम, सूबे सिंह आर्य, सुरेश मात्रश्याम, रामफल गुर्जर, प्रताप सहारण सीसवाला, दलबीर सलेमगढ़, सुरजीत सरपंच, रोहताश गावड़, पवन गंगवा, विरेन्द्र बामल, महेन्द्र महला , हंसराज, शमशेर जाखड़, कुलदीप नलवा, रंगलाल बिश्नोई, मान सिंह भोजराज, कपिल शर्मा, रमेश जांगड़ा आदि उपस्थित थे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार वासियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रवीन मुखीजा ने बेटे नमीत के साथ मिलकर बनाया ‘जीतेगा इंडिया-हारेगा कोरोना’ गीत

अवैध बसों पर नजरें इनायत करके दूसरे अवैध वाहनों के चालान काटने में व्यस्त आरटीए कार्यालय

Jeewan Aadhar Editor Desk

कराटे प्रतियोगिता में सैनी सी. सै. स्कूल के मोहित दहिया ने जीता गोल्ड मेडल