हिसार

हिसार के इन 7 वार्ड में महिलाएं करेगी चौधर

हिसार,
नगर निगम के वार्ड 2, 3, 5, 11, 13 व 20 पर केवल महिलाएं जबकि वार्ड 10 से अनुसूचित जाति की महिला पार्षद बनेंगी। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज महिला वार्डों के आरक्षण का निर्धारण ड्रा के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही नगर निगम के पार्षद चुनाव में आरक्षण की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है।
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में गठित एडहोक बॉडी के सदस्यों की मौजूदगी में आज लघु सचिवालय के जिला सभागार में ड्रा के माध्यम से महिला वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। इसके तहत वार्ड 10 को अनुसूचित जाति की महिला जबकि छह अन्य वार्ड (2, 3, 5, 11, 13 व 20) महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। पिछड़े वर्ग की जनसंख्या के आधार पर वार्ड 7 व 8 को पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 6 व 9 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि वार्ड 1, 4, 12, 14, 15, 16, 17, 18 व 19 पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि हिसार नगर निगम में कुल 20 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिसार नगर निगम की कुल जनसंख्या 361303 है। इसमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 59773 है जिनके प्रत्याशियों के लिए 3 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनूसूचित जाति की महिला की एक सीट सहित कुछ 7 सीटें महिलाओं के लिए तथा 2 सीटें पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित की गई हैं।
इस अवसर पर नगर निगम मेयर शकुंतला राजलीवाल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, हांसी नगर परिषद के ईओ अरविंद बाल्याण, पार्षद महेंद्र जुनेजा, रेखा ऐरन, अजीत सिंह, अनिल जैन टीनू तथा प्रीतम सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

तपती लू में रक्तदान महोत्सव में उमड़ी युवाओं की भीड़, महिलाओं ने किया बढ़चढ़ रक्तदान

आदमपुर में दिनदहाड़े दुकान से 25 हजार चुराए : दुकानदार लघु शंका के लिए गया था, 5 मिनट में लौटा, टूटा मिला गल्ला

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऐ लो जी! हमारे ‘गब्बर मंत्री’ का दावा भी आदमपुर में निकला हवा हवाई

Jeewan Aadhar Editor Desk