हिसार

बाहरवीं के रिजल्ट ने फिर ली एक जान

हिसार
बारहवीं में कम अंक आने से आहत युवक ने बीती शाम घर के कमरे की छत में रस्सी में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बारे में परिजनों को जब तक पता चला, युवक अचेत अवस्था में था। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर आए, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के सरदारशहर के नजदीक स्थित गांव नखोदसर निवासी 17 वर्षीय मांगेलाल ने अभी ही बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। वह बारहवीं कक्षा नॉन-मेडिकल से की थी। हाल ही में उसका परीक्षा परिणाम आया तो उसके अंक उसकी उम्मीद से कम थे। इसी बात से वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती शाम वह भोजन करने के बाद कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने उसे किसी काम से बुलाया तो उसका कोई जवाब नहीं आने पर उसे कमरे में देखा। पुलिस ने बताया कि उस वक्त युवक छत से रस्सी बांधकर फंदे पर लटक चुका था। परिजन जैसे-तैसे कमरे में घुसे तो वह अचेत अवस्था में था। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के बयान के आधार पर कार्यवाही की।

Related posts

जिला में हुई 3.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद : उपायुक्त

क्रांति चौक सीवरेज व्यवस्था : कुलदीप बिश्नोई ने कसी कमर, करीब 1 करोड़ रुपए में बदली जाएगी सिवरेज लाइन

Jeewan Aadhar Editor Desk

दीपेंद्र हुड्डा के चौथी बार सांसद बनने पर युवा कांग्रेस ने बांटे लड्डू

Jeewan Aadhar Editor Desk