हरियाणा हिसार

11 मई को संभलकर निकले घर से बाहर, 9 बजे के बाद हो सकता है रोडवेज का चक्का जाम

हिसार,
प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार की जा रही वादाखिलाफी के रोषस्वरूप हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके तहत हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 11 मई को प्रदेशभर में कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से अलर्ट पर रहने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2016 में भर्ती हुुए चालकों को हटाने का प्रयास किया गया तो उसी समय पहले डिपो स्तर पर फिर प्रदेशव्यापी हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में विभाग और सरकार को पहले से ही नोटिस दिया जा चुका है।

मुख्यबिंदू
* परिवहन महानिदेशक ने डिपो महाप्रबंधकों को 11 मई को 365 चालको को नौकरी से हटाने के आदेश दिए
*हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन का ऐलान 1 भी कर्मचारी को निकाला तो होगा चक्का जाम
*सुबह 9 बजे डिपो महाप्रबंधकों के कार्यालयों में पहुंचते ही हंगामा होने की संभावना

हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा ने बताया कि आज परिवहन महानिदेशक ने प्रदेशभर के डिपो महाप्रबंधकों की बैठक लेकर वर्ष 2016 में भर्ती हुए 365 चालकों को ​नौकरी से निकालने के आदेश दिए है जोकि सरासर गलत है। यदि प्रदेश के किसी भी डिपो में महाप्रबंधक ने ऐसा प्रयास किया तो तुरंत चक्का जाम कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार ने नई भर्ती के दौरान 2038 चालक के पद की पोस्ट निकाली थी लेकिन इनमें से सरकार ने 1628 चालको को ही ज्वाइन करवाया है। सरकार के विज्ञापन के अनुसार अभी प्रदेशभर में 410 चालको की और आवश्यकता है। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी सरकार और परिवहन मंत्री से मिलकर मांग कर चुके है कि इन 410 रिक्त पदों पर 2016 से कार्यरत 365 चालकों को नियुक्ति दे। 2016 से रुट पर चल रहे चालक पूरी तरह प्रशिक्षित है और लगातार काम कर रहे है। ऐसे में सरकार को इनको हटाने के स्थान स्थाई करना चाहिए।

घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करे..और आकर्षक वेतन पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

दिलबीर किरमारा ने कहा कि वर्ष 2016 में भर्ती हुए चालकों को किसी भी डिपो से हटाने का प्रयास किया गया तो उसी समय डिपो स्तर पर चक्का जाम कर दिया जायेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जायेगा। इसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार एवं परिवहन विभाग की होगी।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार में भाजपा के 14 में से केवल 4 पार्षद जीते, 6 वार्डों की चल रही है गिनती-गौतम सरदाना 24827 वोटो से आगे

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में उपजाऊ भूमि पर एसटीपी के शिलान्यास पर विवाद, ग्रामीण हुए विधायक भव्य बिश्नोई के खिलाफ, कोर्ट से स्टे लाने की तैयारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

रविवार घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में सहयोग करें जिलावासी : गंगवा