फतेहाबाद

सोने से भरा मटका जमीन से निकाल लाखों रुपए ठगे तांत्रिक ने, पुलिस की मुस्तैदी से आया गिरफ्त में

टोहाना (नवल सिंह)
गांव डागंरा निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बिमार रहती थी। वह उसका काफी इलाज करवा चुका था, परंतु कहीं से कोई आराम नही हो रहा था। उसने बताया कि यूपी के खेड़ी निवासी मांगे राम जोगी का उनके गांव में आना—जाना था। उसने बताया कि यूपी में एक तांत्रिक है जो उसकी पत्नी का ईलाज कर देगा।

वह उसके झांसे में आ गया और उसने मांगे राम जोगी के साथ जाकर तांत्रिक से सम्पर्क किया। कुछ समय बाद तांत्रिक ईलाज करने के लिए गांव डागंरा स्थित उसके घर पर आया तो उसने कहा कि वह उसकी पत्नी का ईलाज कर देगा। इस दौरान उसने कहा कि उसके घर जमीन में खजाना गड़ा हुआ है, वह उसे निकालकर उसे दे देगा। इस दौरान उसने हमारे घर में खुदाई करके एक मटका निकाला। इसके साथ दो सापों को भी निकाला। इस दौरान उसने उस मटके में हमें सोने की मोहरे भी दिखाई। इसके बाद उसने मटके को कपड़े से ढ़ककर वहीं दबा दिया।

उसने कहा कि सांपों को वश में करने के लिए तंत्र विद्या द्वारा जाप करना पड़ेगा तथा माता का सिंगार चढ़ाने के लिए पैसों का प्रबंध कर लो। उसने कहा कि वह दोबारा आएगा तंत्र जाप करके सापों को साथ ले जाएगा तथा मौहरों से भरा मटका उनको दे जाएगा। इस तरह वह लालच के कारण तांत्रिक के झांसे में आ गया।

घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करे..और आकर्षक वेतन पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

सोने की मोहरों से भरा मटका निकालने का लालच देकर तांत्रिक उससे 27लाख 21 हजार रूपए तीन किस्तों में ले गया। उसने जमीन गहने रखकर पैसों का प्रबंध किया था। तांत्रिक पैसे लेकर वहां से चला गया। बाद में उसने तांत्रिक से फोन पर बार—बार सम्पर्क करने का प्रयास किया परंतु उसने कोई जवाब नही दिया।

इस दौरान उसे शक हुआ तो तांत्रिक द्वारा दिखाया गया मटका खोदकर निकाला। मटके को खोला तो उसमें मिट्टी भरी हुुई थी। इसके बाद पीड़ित प्रेम सिंह ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को उसके निवास स्थान यूपी बडोली से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रिहर्सल: एडीसी ने किया गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन

Jeewan Aadhar Editor Desk

महज 275 रुपए के लिए सरकारी अस्पताल में खून से लथपथ महिला का उपचार रोका

Jeewan Aadhar Editor Desk

जिला में गांव अहसीलदार व जाखल मंडी नजदीक नागरिक हस्पताल का क्षेत्र हॉट-स्पॉट एरिया घोषित