हिसार

लड़कियों व महिलाओं को 5 रुपये में मिलेगा सैनेट्री पैड

हिसार,
लड़कियों व महिलाओं को केवल 5 रुपये में सैनेट्री पैड उपलब्ध करवाने के लिए आज दिल्ली बाईपास स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सीटीएम शालिनी चेतल ने जिला की पहली सैनेट्री पैड वैंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालकर पैड प्राप्त किया जा सकेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम रमन व व्योमिनी संस्था की निदेशक प्राची कौशिक ने लड़कियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक होने तथा सैनेट्री पैड के इस्तेमाल के प्रति प्रेरित किया।

सीटीएम शालिनी चेतल ने कहा कि लड़कियों व महिलाओं में पैड इस्तेमाल करने के प्रति एक झिझक रहती है और वे अपनी इस जरूरत के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। माहवारी के दौरान लड़कियां व महिलाएं पैड के विकल्प के रूप में कपड़ा व अन्य वस्तुओं का प्रयोग करने लगती है जो उनके लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व व्योमिनी संस्था द्वारा महिलाओं को इस संबंध में जागरूक करने तथा जरूरतमंद महिलाओं को सस्ती दरों पर पैड उपलब्ध करने के लिए नारीत्व नामक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिलाभर की महिलाओं को मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है तथा जिला में जरूरत के अनुरूप महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड वैंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं।

घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करे..और आकर्षक वेतन पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इसी कड़ी में आज महिला महाविद्यालय में लड़कियों व महिलाओं के लिए केवल 5 रुपये कीमत पर सैनेट्री पैड उपलब्ध करवाने के लिए पहली वैंडिंग मशीन लगाई गई है। महाविद्यालय की एक कर्मचारी इसके संचालन का दायित्व संभालेंगी लेकिन कोई भी छात्रा अपने आप भी इस मशीन में 5 रुपये का सिक्का डालकर पैड निकाल सकती हैं। यहां स्थापित की गई 50 पैड की क्षमता वाली मशीन में पैड समाप्त होने के बाद फिर से पैड डाल दिए जाएंगे।
व्योमिनी संस्था की निदेशक प्राची कौशिक ने छात्राओं व कॉलेज स्टाफ को वैंडिंग मशीन के संचालन व पैड निकालने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से मशीन का संचालन करवाकर उन्हेें इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन नारीत्व को सम्मान करता है। समाज में महिलाओं के सम्मान व आत्माभिमान के लिए माहवारी के संबंध में जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में इन कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है और जिला प्रशासन व व्योमिनी संस्था का एक ही प्रयास है कि माहवारी स्वच्छता के अभाव में कोई भी महिला या लड़की बीमार न हो।
महाविद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने प्रशासन द्वारा लड़कियों के लिए उपलब्ध करवाई गई इस सुविधा के लिए सीटीएम शालिनी चेतल व व्योमिनी संस्था का आभार किया और लड़कियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सुनील कुंडू, नीलम दहिया, विपिन बब्बर व अन्य शिक्षक तथा महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर बना नरक..सिवरेज का पानी घरों में घुसा..12 घंटे बाद 2 से 3 फीट पानी खड़ा…लोगों को फिर हुआ करोड़ों का नुकसान

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में 3 बैंक के अधिकारी, सरपंच सहित 31 मिले कोरोना पॉजिटिव

रोडवेज विभाग : नीतियों में बदलाव को लेकर चल रहा है गहन मंथन