हरियाणा

आदमपुर लिफ्टिंग मामले की जांच के आदेश, विवादित अधिकारी के तबादले के आदेश

पंचकूला,
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने आदमपुर के एक अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर लिफ्टिंग का ठेका न्यूनतम रेट पर न देकर ऊंचे स्तर पर देने के मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए है।
मंत्री कर्णदेव कंबोज ने विवादों में आए अधिकारी के तबादले के आदेश दिए हैं। मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों का मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है लेकिन मंडी में किसी को ट्रेंडिंग नहीं करने दी जाएगी।
ध्यान रहे कि आदमपुर निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मुनीश ऐलावादी ने मंत्री कर्णदेव कंबोज से मिलकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के खिलाफ शिकायत देते हुए बहुत से साक्ष्य सौंपे थे। मुनीश ऐलावादी का कहना है कि विभागीय जांच होने से काफी कुछ सामने आयेगा और सरकार को चूना लगाने वाले अधिकारियों का पर्दाफाश होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख हड़पने के आरोपित गिरफ्तार

कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री नौकरी के एवज में बालसमंद के युवक से पैसा लेता गिरफ्तार, 3 दलाल भी चढ़े हत्थे

हरियाणा में तेज बारिश और ओले, बिजली सप्लाई रुकी, दिल्ली में आंधी का डर