फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पुलिस ने रात को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने अभियान के तहत शहर की सड़कों पर नाके लगाए गए और आने—जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।
पुलिस ने वाहनोें के कागजात चेक किए और चालको को रात के समय अधिक गति से वाहन न चलाने को लेकर हिदायत दी। पुलिसकर्मियों ने रात के समय शराब पीकर गाड़ी ना चलाने को लेकर चालको को जागरुक किया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि रात के समय सड़क दुर्घटना के दो मुख्य कारण होते है। एक तो चालक रात को जल्दी घर पहुंचने के लिए तेज गति से वाहन चलाता है दूसरा कई बार रात को शराब का नशा करके वाहन चलाता है। दुर्घटना के इन दोनों कारणों के प्रति पुलिस ने लोगों को जागरुक किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि शनिवार रात 9ः00 बजे से लेकर रविवार सुबह 9ः00 बजे तक पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान वाहन चालको को नशा रहित ड्राइविंग करने और सेफ स्पीड से वाहन चलाने के लिए जागरुक किया गया है।