फतेहाबाद

तेल डलवाने आए बाइक सवारों ने किया मोबाइल पर हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सदर थाना इलाका में भूना रोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप से अज्ञात बाइक सवार चार्जिंग पर लगे सैल्जमैन के मोबाईल को लेकर फरार हो गए। पेट्रोलपंप पर मोबाइल चोरी की इस वारदात का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि सदर थाना इलाके के विजय फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। सीसीटीवी कब्जे के लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सामने आए सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक सेल्जमैन ने अपना फोन पम्प मशीन के पास चार्जिग लगा रखा था। इस दौरान दो युवक एक बाइक पर सवार होकर तेल ड़लवाने आए। इस दौरान एक युवक पानी पीने के बहाने वाटर कूलर के पास पहुंचा और वापिस आते हुए चार्जिंग पर लगे मोबाईल को पहले तो चेक किया और फिर बाइक सवार अपने साथी के पास जाता है। फिर दोबारा वापिस आकर मोबाइल उठाकर फरार हो जाता है। जब सेल्जमैन ने अपना मोबाईल संभाला तो वह गायब मिला। बाद में पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे जांचे तो फुटेज में बाइक सवार आए युवक द्वारा मोबाईल चोरी कर ले जाते हुए कैद हो गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

11 करोड़ की लागत से बनने वाला दमकौरा खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य आरंभ

लड़की अपने दोस्त के साथ घर में बैठ पी रही थी स्मैक, पुलिस छापा मार किया गिरफ्तार

चला था तस्करी करने..पहुंच गया हवालत—फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Jeewan Aadhar Editor Desk