हिसार

सर्व कर्मचारी संघ नगर निगम के कर्मचारियों की मांगों के लिए उतरा सड़कों पर

हिसार,
नगर निगम,पालिका एवं परिषदों के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हडताल के सातवें दिन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हिसार में सभी विभागों के कर्मचारियों ने एचएययू के गेट नं 4 राजगढ रोड हिसार के सामने पार्क में इक्टठे होकर वहां से प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंच कर उपायुक्त हिसार के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेन्द्र मान ने की व संचालन सहसचिव नरेश गौत्तम ने किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट ने बताया कि प्रदेश सरकार व विभागीय प्रशासन निगमो,पालिकाओं व परिषदों मे काम करने वाले सभी कर्मचारियो की मॉगो के समाधान के लिए गम्भीर नही है,कर्मचारियों को आन्दोलन पर मजबुर कर आम जनता को जानबूझ कर परेशान कर रही है जिसके परिणामस्वरूप आज कर्मचारियों की हडताल सांतवें दिन मे प्रवेश कर गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय टकराव की स्थिति उत्पन्न कर आम जनता को परेशान कर रही है।

कर्मचारी नेताओ ने बताया कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता से यूनियन ने हड़ताल 17 मई तक बढ़ा दी है। अगर सरकार ने इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों के समाधान की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जब तक कच्चे कर्मचारियेां को पक्का नहीं किया जाता, समान काम समान वेतन नहीं दिया जाता, ठेका प्रथा बंद नहीं की जाती, स्थाई भर्ती शुरू नहीं की जाती, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ को पंजाब के समान वेतनमान नहीं दिया जाता, दमकल विभाग से निकाले गए 1400 कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया जाता, 100-100 वर्ग गज के प्लाट नहीं दिए जाते तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

प्रदर्शनकारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव अनिल शर्मा, ब्लॉक प्रधान दीपक लोट, सचिव अशोक सैनी, छबीलदास मौलिया, रमेश आहुजा, चंद्रप्रकाश नागर, सोना देवी, वेद प्रकाश बूरा, राजबीर अग्रोहा, सुरेंद्र यादव, रोहताश शर्मा, रमेश शर्मा, वजीर सिंह, राकेश मंडा, रामसुरत आदि ने भी संबोधित किया।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सभी पात्र किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिलाओं के प्रति दृष्टिïकोण को बदलकर उन्हें आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लें : अतिरिक्त उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 दिसंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk