हिसार

अ​रविंद केजरीवाल देंगे हरियाणा में जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर की तैयारियां आरंभ

आदमपुर (अग्रवाल)
हुडा पार्क में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संगठन मंत्री दर्शन सिंह गिल ने कहा कि पार्टी आदमपुर सहित प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। आगामी 27 मई को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी विधानसभाओं के उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्रवक्ता भी भाग शामिल होंगे। शिविर के दौरान पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैंसले लेंगे। दर्शन गिल ने बताया कि शिविर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्याथिति के तौर पर भाग लेंगे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी गोपाल राय भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।
इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष नवीन ढाका, अनु सूरा, सविता नंदा, प्रमोद बसवाना, सम्पत सिंह राजपुरोहित, बलकेश कुमारी, भूप सिंह जांगड़ा, रमेश कुमार छिम्पा, रमेश कुमार, कर्ण सिंह आर्य, होशियार सिंह, हरिसिंह फौजी, शेर सिंह कुकना, सुरजीत सिंह लाडवी, रमेश वर्मा, भूप सिंह धानक, ओमपति बसवाना, बलकेश काकड़ व अन्य मौजूद रहे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

21 अप्रैल 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

भगवान जगन्नाथ 9 दिनों के प्रवास के बाद वापिस रिद्धि सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंचे

16 जून 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम