हरियाणा

रामनमी के बहाने आदमपुर में उपचुनाव का सेमीफाइनल : जानें कौन आगे—कौन पीछे

आदमपुर
VIDEO : हो गया साफ कौन जीतेगा आदमपुर का उपचुनाव
1967 से चौधरी भजनलाल सदा दीपावली का त्यौहार आदमपुर में मनाते आ रहे हैं। दीपावली के अगले दिन अनाज मंडी स्थित उनकी दुकान पर रामनमी के त्यौहार के अवसर पर हजारों की संख्या में आमजन राम—राम करने आते हैं। चौधरी भजनलाल के जाने के बाद उनकी परम्परा को कुलदीप बिश्नोई निभाते आ रहे है। इसी कड़ी में आदमपुर उपचुनाव के बीच रामनमी का यह त्यौहार भाजपा और कांग्रेस के बीच शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया। दुकान नम्बर 107 पर सुबह 7 बजे से कुलदीप बिश्नोई से राम—राम करने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं दुकान नम्बर 59 पर 10 बजे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दरबार सजा था। यहां उनको राम—राम करने के लिए बड़ी तदाद में लोग पहुंच गए। ऐसे में पूरी अनाज मंडी में गाड़ियां और लोगों की भीड़ ही दिखाई दे रही थी। वर्षों बाद आदमपुर में रामनमी पर इस प्रकार की भीड़ नजर आ रही थी।

त्यौहार के नाम पर राजनीतिक पार्टियों में उमड़ी भीड़ से आदमपुर की चुनावी तस्वीर भी साफ हो गई। आम आदमी पार्टी ने दीपावली के दिन अपना आयोजन किया, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने रामनमी के अवसर शक्ति का प्रदर्शन किया। पहले बात करते है आम आदमी पार्टी की। दीपवाली के अवसर पर उनके कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी लेकिन यह भीड़ भाजपा और कांग्रेस की तुलना में काफी कम रही।

वहीं कांग्रेस के उत्सव में काफी भीड़ देखने को मिली। बता दें, कांग्रेस का दिवाली उत्सव चौधरी भजनलाल के परम मित्र रहे चौ.पोकरमल के बेटे प्रदीप बैनिवाल की दुकान पर आयोजित हुआ। यहां पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करने पहुंचे। कांग्रेस समर्थकों के जोश और भीड़ ने साफ कर दिया कि वे आदमपुर उपचुनाव में कोई कोर—कसर नहीं छोड़ने वाले। यहां पर उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया कि इस बार चुनाव आसान नहीं रहने वाला। लोगों की भीड़ चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की एक झलक पाने के लिए बैचेन दिखाई दे रही थी। वैसे भी इतिहास ग्वाह है जब चौ.पोकरमल अपने जीवन काल में चौधरी भजनलाल से नाराज हो गए थे तो चौ.भजनलाल की धर्मपत्नी जसमां देवी को चुनाव जीतने के लिए बहुत कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। इसी प्रकार अब चौ. पोकरमल के बेटे प्रदीप बैनिवाल की नराजगी भव्य बिशनोई के लिए कड़ा संघर्ष खड़ा करती हुई दिखाई दे रही है।

अब बात करते है भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के दरबार की। यहां पर सुबह 7 बजे से ही लोगों का जमघट लगना आरंभ हो गया। रामनमी का पर्व ऐसा लग रहा था कि जैसे यहां किसी मेले का आयोजन किया गया हो। लोगों की लम्बी कतारे लगी हुई थी। लोग घंटों लाइन में लगकर कुलदीप बिश्नोई से मिल रहे थे और भव्य बिश्नोई को आशीर्वाद दे रहे थे। दुकान नम्बर 107 पर चौ.भजनलाल के जाने के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह की भीड़ देखने को मिली है। दूर—दूर तक लोगों की भीड़ ही दिखाई दे रही थी। लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा था। इस तस्वीर को देखकर साफ हो गया कि आदमपुर उपचुनाव में फिलहाल भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस से काफी आगे है। वहीं यहां के वोटरों की मानी जाएं तो आदमपुर का असली चुनाव अब आरंभ हुआ है। अब यहां रोजाना नए—नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

कुल मिलाकर कांग्रेस को भाजपा को मात देने के लिए अभी और काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आदमपुर शहर में भाजपा का पलड़ा कांग्रेस से काफी भारी दिखाई दे रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिती ही दर्ज करवाती नजर आ रही है। यह चुनाव उनको एक ठोस आधार प्रदान करता नजर आ रहा है।

Related posts

हरियाणा सरकार का संदेश घुंघट में रहे महिलाएं

उपायुक्त की मनमानी से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

गैंगरेप करने वालों की जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपए का इनाम

Jeewan Aadhar Editor Desk