बहादुरगढ़ हरियाणा

लिंग जांच करवाने के 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बहादुरगढ़,
खुफिया जानकारी के चलते रोहतक अौर झज्जर के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बहादुरगढ़ के जसौरखेड़ी गांव में लिंग जांच कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से जसौरखेड़ी के डॉ. सौरभ के क्लीनिक से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच के लिए नजफगढ़ लेकर जाते थे। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने एक प्लान तैयार किया। प्लान के अनुसार टीम ने गर्भवती महिला को आरोपियों के पास भेजा। लिंग जांच के लिए आरोपियों ने 50 हजार रुपए मांगे, लेकिन 36 हजार रुपए में सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने नजफगढ़ के सैंटर पर गर्भवती का अल्ट्रासाऊंड करवाया और जांच रिपोर्ट जसौरखेड़ी में देने की बात कही। पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
जसौरखेड़ी में क्लीनिक पर आते ही आरोपियों ने महिला को बताया कि उसके गर्भ में लड़की है। मौके पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 हजार रुपए भी बरामद किए हैं, जो लिंग जांच के एडवांस के तौर पर लिए थे। आरोपी से बरामद रुपए स्वास्थ्य विभाग के दिए रुपयों के नंबरों से मेल भी खा गए। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
झज्जर के डिप्टी सिविल सर्जन डा. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

सरकार और यूनियन के बीच रोडवेज मांगे ‘सच्चा वादा और नेक इरादा’

Jeewan Aadhar Editor Desk

ठंडा पड़ा सीपीएस का सातों हलकों में कमल खिलाने का अभियान

16 आईपीएस 3 एचपीएस अधिकारियों और दो पुलिस उप-अधीक्षकों के स्थानातंरण

Jeewan Aadhar Editor Desk