देश

चलती बस में चालक की मौत..और फिर…

जबलपुलर,
जिंदगी में सांसों की डोर कब रुक जाएं किसी को कुछ नहीं पता। ​मध्य प्रदेश के जबलपुलर में मेट्रो बस चला रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद जो भी सामने आया, बस उसे रौंदती चली गई। इसी दौरान ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल एक वृद्ध की मौत हो गई है। इसके अलावा दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोतवाली थाना के इलाके में हुआ है। पुलिस ने बताया कि बस चालक आधारताल से रानीताल के लिए निकला था। जैसे ही बस दमोह नाका के पास पहुंची तो तभी ये हादसा हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही पहुंचे थे लेकिन हमें ड्राइवर मृत हालत में मिला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे एक बस कई लोगों रौंदते आगे बढ़ रही है। गनीमत रही कि आगे फुटपाथ से टकराकर बस रुक जाती है।

दरअसल, बस चालकों के जीवन का काफी लम्बा समय सड़क पर ही गुजरता है। सुबह से लेकर देर शाम तक वे ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में वे अक्सर तनाव के शिकार रहते हैं। नियमित मेडिकल चेकअप न होने के कारण वे रक्तचाप और हार्ट की बिमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। इसी के चलते आजकल चलती बसों में हार्ट अटैक की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है।

बता दें, इससे पहले हिमाचल प्रदेश मे भी एक ड्राइवर को हार्ट अटैक आया था। ऊना जिले के बदहार गांव में चालक को दिल का दौरा पड़ने के बाद एक कार दुर्घटना की शिकार हो गयी थी। इसमें लगभग 11 लोग घायल हो गए थे।

Related posts

नवंबर महीने में दूसरी बार बढ़ाए गए LPG सिलेंडर के दाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

62 साल के बुजुर्ग ने 16 साल लड़की से होटल में किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नंदीग्राम पर सनसनीखेज दावा—पढ़कर हो जायेंगे हैरान

Jeewan Aadhar Editor Desk