हरियाणा

जल्द हो सकती है प्रदेश के 6 नगर निगमों में चुनाव की घोषणा

चंडीगढ़,
सितंबर माह में प्रदेश के 6 नगर निगमों के चुनाव हो सकते है। हरियाणा सरकार ने इन निगमों में चुनाव को लेकर तैयारी आरंभ कर दी है। जून महीने में इन निगमों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
सरकार ने अधिकारियों को इन निगमों की वार्डबंदी के काम में तेजी लाने के आदेश दिए है। अगले 2 महीने में वार्डबंदी का काम पूरा होने की संभावना है। वहीं अम्बाला नगर निगम को भंग कर पहले की तरह से 2 नगर परिषद बनाने का मामला कोर्ट में पैंडिंग होने के कारण यहां वार्डबंदी का काम ठप्प पड़ा है।
वहीं सोनीपत नगर निगम का मामला भी खटाई में पड़ गया है, क्योंकि निगम में शामिल कई गांवों के लोग खुद को उससे अलग होने की मांग कर रहे हैं। पूर्व की हुड्डा सरकार में 7 शहरों में नगर परिषदों का दर्जा बढ़ाकर नगर निगम बनाया गया था। इन शहरों में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक व हिसार शामिल थे।

खास बात यह थी कि अम्बाला में अम्बाला शहर और छावनी की नगर परिषदों को मर्ज किया गया था जबकि यमुनानगर में जगाधरी और यमुनानगर तथा पंचकूला में पंचकूला और कालका नगर परिषद शामिल थी। इन 7 नगर निगमों में जून 2013 में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी जिसमें से अधिकांश निगमों में कांग्रेस समर्थित मेयर और पार्षद चुनाव जीतकर आए थे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

टमाटर, प्याज, आलू व गोभी नहीं रहेगी घाटे की फसल

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा में लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा : दुकान, बार, रेस्टोरेंट सब खुले—लेकिन बारात पर पाबंदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कमजोरी सरकार की, विवाद रोडवेज और नीजि बस संचालकों में