देश

दाऊद को मारने 2 बार पाक गया था यह गैंगस्टर

मुंबई,
जिस फरीद तनाशा मर्डर में मकोका कोर्ट ने बुधवार को 11 लोगों को सजा सुनाई, 1993 ब्लास्ट के बाद का अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट बहुत हद तक उसी के इर्द-गिर्द घूमता रहा था। खास बात यह है कि जिस भरत नेपाली के कहने पर फरीद का कत्ल हुआ, वह फरीद का कभी बहुत खास हुआ करता था। फरीद की कहानी नालासोपारा में एक डॉन की शादी से बहुत चर्चा में आई थी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शादी के बाद वह डॉन हनीमून के लिए दिल्ली गया। दिल्ली में वह फरीद तनाशा के घर रहा। जब मुंबई लौटा, तो उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से उसका और पत्नी का दिल्ली का एयर टिकट मिला। जब उससे पूछा गया, दिल्ली में किसके यहां गए थे? उसने फरीद तनाशा का नाम लिया

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची। फरीद मिला। उससे पूछताछ में फिर विक्की मल्होत्रा की गिरफ्तारी हुई। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से मुंबई तक ऐसा बहुत कुछ हुआ, जिसकी तल्खी की आज भी जब-तब चर्चा होती है। आरोप लगा कि मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई इन गिरफ्तारियों से दुबई में दाऊद इब्राहिम के खिलाफ एक बहुत बड़ा ऑपरेशन फेल हो गया। उन दिनों दाऊद की बेटी की शादी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे से पाकिस्तान में हुई थी। दुबई में रिसेप्शन रखा गया था। माना जा रहा था कि दाऊद वहां आएगा।

दो बार गया पाकिस्तान
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी का कहना है कि फरीद तनाशा दुबई की साजिश रचने से पहले दो बार पाकिस्तान दाऊद को मारने के लिए ही गया था। दोनों बार फरीद को दाऊद नहीं मिला। लेकिन एक बार छोटा शकील सामने दिख गया। फरीद ने अपने बॉस को फोन किया–क्या इसे ठोंक दूं? दूसरी तरफ से जवाब आया– नहीं।

शकील इस वजह से उस दिन जिंदा बच गया। फरीद तनाशा के साथ दिल्ली में गिरफ्तार हुआ विक्की मल्होत्रा साल 2010 में मुंबई में जेल से छूटा, पर फरीद को सन 2008 में जमानत मिल गई। उस वक्त मुंबई क्राइम ब्रांच ने जमानत का विरोध किया था। एक अधिकारी ने एनबीटी से कहा कि वह गैंगस्टर था, जमानत का हमारा विरोध इस वजह से तो था ही, क्योंकि हमें उसकी रिहाई के बाद गैंगवार का खतरा था। हमें एक और भी आशंका थी कि फरीद का प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा मर्डर कर दिया जाएगा। वह आशंका सन 2010 में सही साबित हुई, जब भरत नेपाली और विजय शेट्टी के शूटरों ने तिलक नगर में उसके घर घुसकर उसकी हत्या कर दी थी।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगे सेनेटरी पैड के साथ कॉन्डम

भारत चीन को पछाड़ निकला आगे

गैंगरेप के आरोपियों का निकाला जुलूस, लोगों ने जगह—जगह जूते—चप्पल से पीटा