हरियाणा हिसार

रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले—अभय चौटाला हरियाणा का गद्दार

हिसार (ओपी शर्मा)
अभय सिंह चौटाला व लोकदल पार्टी हरियाणा के गद्दार है—ये कहना है कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का। हिसार में किसानों के पक्ष में प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर राजनीति करने के स्थान पर हरियाणा को अपना हक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी प्रदेश को 1976 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आॅवर्ड के तहत 35 हजार एकड़ भूमि मिला था।
इसके बाद 1982 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कारण ही त्रिपक्षिय समझौता कर हरियाणा को 35 लाख एकड़ भूमि पानी दिया गया। बाद में लौंगावाल समझौता के तहत इसे बढ़ाकर 38 लाख एकड़ भूमि कर दिया गया। बाद में कोर्ट में कांग्रेस सरकार ने एसवाईएल पर केस लड़ा और उसका निर्णय हरियाणा के पक्ष मेंआ गया है, अब केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को पहल करते हुए हरियाणा को उसके हक का पानी देना है।
किसान विरोधी भाजपा—
रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि किसानों को उनकी फसल की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देंगे। भाजपा ने इसे अपने घोषणा पत्र में भी ड़ाला। लेकिन आज प्रधानमंत्री और भाजपा अपने किए वादे से पीछे हट रही है। इसके चलते देशभर के किसान अपनी फसल लागत मूल्यों से आधे में बेचने को मजबूर है। यहीं कारण है कि आज देशभर मेंं भाजपा सरकार के प्रति किसानों में रोष है।
मोदी सरकार उद्योपतियों की सरकार—
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार 19 उद्योगपतियों के 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर सकती है तो 70 करोड़ किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं कर सकती ?? केंद्र सरकार और वित्तमंत्री अरुण जेटली कह रहे है कि किसानों के कर्ज माफ करना केंद्र का नहीं प्रदेश सरकारों का काम है तो उन्हें याद रखना चाहिए सरदार मनमोहन सिंह सराकर ने पिछले शासनकाल में 72 हजार करोड़ रुपए का किसान कर्ज माफ किया था। ऐसे में सरकार को किसान विरोधी होने के स्थान पर किसानों की पीड़ा को समझते हुए कर्ज माफी के लिए आगे आना चाहिए।
प्रधानमंत्री बीमा मुनाफा कंपनी—
प्रधानमंत्री बीमा योजना को कटघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत 12 कंपनियों ने किसानों से 17 हजार करोड़ रुपए परीमियम के लिए, लेकिन मुआवजे के रुप में महज 6 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए। 12 कंपनियों को सरकार ने सीधे—सीधे 11 हजार करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाकर इसे प्रधानमंत्री बीमा मुनाफा कंपनी बना दिया।

हरियाणा सरकार पीछे क्यों????

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने 22 लाख किसानों के कर्ज माफ कर दिए। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 50 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। भाजपा शासित यूपी और महाराष्ट्र की सरकारों ने किसानों के आंशिक कर्ज माफ किए है तो हरियाणा की खट्टर सरकार क्यों किसानों के प्रति पत्थर दिल बनी हुई है। उन्होंने कहा सरकार को किसानों की चौखट तक झुकाकर उनका हक दिलवाने तक कांग्रेस संघर्ष करेगी और किसानों को उनका हक दिलवाकर रहेगी।

Related posts

आर्यनगर पंचायत ने गांव में फॉगिंग मशीन से कराया दवा का छिड़काव

हिसार में DSP ने दिया लिखित माफीनामा, परिवार वालों ने व्यवहार पर जताया अफसोस

Jeewan Aadhar Editor Desk

भगाना बस स्टैंड पर शुरू किया जाटों ने धरना

Jeewan Aadhar Editor Desk