हिसार

जंगली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव

हिसार/उकलाना।
गांव बिठमाड़ा के जंगली क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक की पहचान बिठमाड़ा निवासी शमशेर सिंह के रुप में हुई है। शमशेर सिंह गुरुवार से ही घर से लापता था। परिजन गांववासियों के साथ मिलकर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान किसी ने उन्हें जंगली क्षेत्र में किसी युवक का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो शव शमशेर सिंह का था। मामले की सूचना तुरंत उकलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के समान्य अस्पताल में भेज दिया। जहां शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जायेगा। पुलिस ने फिलहाल इतफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने डॉक्टर हिया बोरो को किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

राज्यमंत्री ने किया आदमपुर में लाला गाडूराम गीता विद्या मंदिर का शिलान्यास

एससी/एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर आदमपुर में विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन